-->

Translate

राजधानी दिल्ली के लाल किला में 10 अक्टूबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं 9वें जेम्स ऑफ इण्डिया सम्मान समारोह का होगा अयोजन

राजधानी दिल्ली के लाल किला में 10 अक्टूबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं 9वें जेम्स ऑफ इण्डिया सम्मान समारोह का होगा अयोजन


कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ रूस, बॉल्विया, कजाकिस्तान ,उज़्बेकिस्तान  व बांग्लादेश के कल्चर को उनके नृत्य कला द्वारा दिखाया जाएगा


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली  में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व 9वें  जेम्स ऑफ़ इंडिया सम्मान समारोह का आयोजन देश की प्रतिष्ठित जगह लाल किले में किया जा रहा हैl इस बात की जानकारी भारत मंच के अध्यक्ष डॉ प्रशांत द्विवेदी ने दी l  इस कार्यक्रम में  फोक,  क्लासिकल व इंटरनेशनल डांस परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई देशों के कलाकार अपने-अपने देश का कल्चर दिखाते हुए भारत की संस्कृति और कला के साथ मेल-जोल का एक नायाब नमूना प्रस्तुत करेंगे। जिसमें भारत के भी विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं का परिदृश्य किया जाएगा।  इसके साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 24 व्यक्तियों को जेम्स ऑफ इण्डिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा l 

लव कुश रामलीला कमेटी, मूवमेंट ऑफ़ पॉजिटिविटी, ली रिदम व *भारत मंच* के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश भर से कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। 9th जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भारत मंच के तत्वाधान में किया जा रहा है। व इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक के तौर पर एमएसएमई पीसीआई का सहयोग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य पैटर्न डॉ ज्ञानेश्वर मूल मेंबर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग व अर्जुन कुमार प्रेसिडेंट लवकुश रामलीला कमेटी का सानिध्य लगातार बना हुआ है।


भारत मंच द्वारा 2013 से लगातार जेम्स आफ इंडिया सम्मान समारोह वह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है , यह पहली बार है की लाल किला जैसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक जगह पर देश के व अंतरराष्ट्रीय कई देशों के कलाकारों द्वारा कला व संस्कृति का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करते हुए नृत्य वह संस्कृति कला को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें भारत के साथ-साथ रूस, बॉल्विया, कजाकिस्तान ,उज़्बेकिस्तान  व बांग्लादेश के कल्चर को उनके नृत्य कला द्वारा दिखाया जाएगा।  9th जेम्स ऑफ़ इंडिया सम्मान समारोह में 24 गणमान्य व्यक्तियों को पूरे देश भर से चयनित कर सम्मानित किया जाता है ।  24  में से अधिकांश लोगों का जूरी द्वारा चयन किया जा चुका है एवं कुछ लोगों का चयन अगले 2 से 3 दिन में किया जाएगा l भारत मंच के अध्यक्ष डॉ प्रशांत द्विवेदी ने बताया की 

9th जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड सेरेमनी व कल्चर प्रोग्राम का कार्यक्रम 10 अक्टूबर को लाल किले में शाम को 6:30 बजे से होना है, कुछ  प्रमुख अवार्डी के नाम इस प्रकार है, समाजसेवी आई सी बंसल, डॉक्टर रामगोपाल गोयल, डॉ एच् बी एस लंबा, डॉ मधुसूदन मित्तल, डॉ विनय कुमार सिंघल, डॉक्टर श्रेयांश जैन, प्रकाश चंद अग्रवाल, म्यूजिक कंपोजर बादल खान, सिंगर खुशबू झा, योग गुरु सुमित योगीराज जी, डॉक्टर धर्मेंद्र गणवीर, डॉ अशोक गुप्ता, श्री के डी द्विवेदी/ श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी, CISF से अमनदीप सिरसवा आदि l 

प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि हमारे तिरंगा के अशोक चक्र के 24 तीलियों से प्रेरित होकर हर साल जेम्स आफ इंडिया अवार्ड सेरेमनी में 24 लोगों को उनके अच्छे कार्यों के लिए पूरे देश भर से चुनकर सम्मानित किया जाता है। जिस प्रकार जिस प्रकार अशोक चक्र  के तीलियों का मूल विचार प्रेम, सद्भावना, नैतिकता, भाईचारा एवं एकता एवं देश प्रेम का संदेश देना है उसी तरह हम देह भर से अन 24 लोगों को यह सम्मान देते हैं जो देश एवं समाज के प्रगति एवं एकता के लिए काम करते हैं।

0 Response to "राजधानी दिल्ली के लाल किला में 10 अक्टूबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं 9वें जेम्स ऑफ इण्डिया सम्मान समारोह का होगा अयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article