-->

Translate

अयोध्या के राम मंदिर जनवरी माह में उद्घाटन हेतु, निकाली गई भव्य रथ यात्रा।

अयोध्या के राम मंदिर जनवरी माह में उद्घाटन हेतु, निकाली गई भव्य रथ यात्रा।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल और आर.एस.एस. के पूर्व स्वयंसेवकों एवं भाजपा प्रमुख कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में दिनांक 30.09.2023 शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जन जागरण शौर्य जागरण यात्रा पटना से फतुहा, खुसरूपुर गौरीशंकर बैकुंठ धाम मंदिर समिति के ओर से रुकुनपुरा, बख्तियारपुर, बाढ, और मोकामा के लिए रथ शोभा यात्रा। इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का लोगो को जानकारी और सनातनी हिंदुओं को धर्म के प्रति जागरूक करना है। बता दें तो शुभ कार्य के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। यात्रा के दौरान श्री राम जी एवं हनुमान जी के नारे लगाए गए। मुख्य रुप से खुसरूपुर के यात्रा में तमाम साधु संत, विश्व हिंदू परिषद् के बाढ़ जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, रथ यात्रा प्रमुख अभिषेक राजा, धर्माचार्य प्रमुख बाबा महेन्द्र दास जी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु नारायण चौबे, मंदिर समिति के ओर से अशोक सिंह, निलेश रंजन, रणवीर सिंह झुनझुन, कक्कू, आशीष रंजन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, मंडल महामंत्री विवेक राज वर्मा, संघ के कार्यसेवक उदय प्रकाश, संतोष कुमार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, देवकांत प्रसाद, राहुल, रोहित के साथ साथ पूरे बजरंग दल के सदस्य एवं पूरे विश्व हिंदू परिषद के सदस्य इस यात्रा में मौजूद रहें।

0 Response to "अयोध्या के राम मंदिर जनवरी माह में उद्घाटन हेतु, निकाली गई भव्य रथ यात्रा।"

advertising articles 2

Advertise under the article