-->

Translate

पर्यावरण दिवस के अवसर पर परसावां में पुलिस अधिकारियों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने मिल कर लगाया पौधा

पर्यावरण दिवस के अवसर पर परसावां में पुलिस अधिकारियों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने मिल कर लगाया पौधा

जोश भारत न्यूज|बिहार
बाढ़- बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के अंतर्गत पर सामान परसावां पंचायत के बरसाना गांव में 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाढ़ एनटीपीसी थाना के एसआई विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जानकी रमन प्रसाद, समाजसेवी रामकुमार, मदर पौधाशाला सुरविजय सिंह उर्फ संजय सिंह ,रामपाल ,ललन सिंह, सोनू कुमार धनंजय कुमार संजीत कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने मिलकर पैधा लगाए।
वही  पंडारक कृषि पदाधिकारी जानकी रमण प्रसाद ने यह बताया कि जिस तरह से जनसंख्या हमारी बढ़ती जा रही है और पेड़ को काटा जा रहा है। पेड़ कटने से यहां का तापमान बढ़ता जा रहा है। आने वाला समय में इसका असर हमारी जिंदगी पर पढ़ सकती है और हमारा जीवन भी खतरा में जा सकता है जानकी रमन प्रसाद ने यह भी बताएं कि हम लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोगों को कम से कम अपने बच्चों के आने वाले भविष्य को देखते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। वही बाढ़ एनटीपीसी एसआई विनोद कुमार ने यह बताया कि आज इतने बड़े बड़े रोग पनप रहा है इसका मुख कारण है कि दूषित वातावरण के कारण बढ़ता हुआ तापमान। बढ़ता हुआ तापमान आने वाले भविष्य में खतरे का संकेत बता रहा है।लोगों का जीवन संकट में है। अंत में  विनोद कुमार का कहना यह था। कि सभी लोगों को कम से कम पर्यावरण दिवस के अवसर पर और अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। वही समाजसेवी राम कुमार ने यह बताया कि आज हमारा दिन सबसे सुंदर बिता कि हमने आज लगभग 103 पेड़ लगा चुके। और आने वाले समय में तीन अधिकारियों का यदि सहयोग रहा तो हम अपने अनुमंडल के अंतर्गत लगभग पंचायत में प्रयास रहेगा कि पेड़ जितना अधिक से अधिक मात्रा में लगा सके।

0 Response to "पर्यावरण दिवस के अवसर पर परसावां में पुलिस अधिकारियों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने मिल कर लगाया पौधा"

advertising articles 2

Advertise under the article