-->

Translate

पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरा - डीएसपी

पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरा - डीएसपी

जोश भारत न्यूज|बिहार

पटना-  विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवंप्रेम यूथ फाउंडेशन  पटना की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर सेमिनार का आयोजन मल्टी प्वाइंट साइंस क्लब देवीचक, फतुहा एवं मिलेनियम साइंस क्लब सम्मसपुर फतुहा  में किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुये  डीएसपी सियाराम यादव ने कहा कि पर्यावरण और हम को समझना होगा पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्व है। उन्होंने लोगो से अपील किया की अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प ले तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है । वहीं फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घँटी है। जिस तरह से मानव भौतिक सुखों के पीछे पागल है और सब कुछ पा लेना चाहता है, प्राकृतिक संसाधनों का बेतहासा उपभोग से जैविक संतुलन बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर मौसम परिवर्तन के रूप में सामने है असमय वर्षा,सुखाड़, भूकंप, सुनामी, के रूप में सामने है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए सबसे घातक है। प्लास्टिक पानी और खाद्य पदार्थो में घुलकर सीधे मानव के शरीर मे पहुँच रहा है और व्यक्ति घातक बीमाड़ी के शिकार हो रहा है। उन्होंने लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाये, इंधन का उपयोग कम से कम करें। वायुमंडल में कार्बन की मात्रा को कम करने को लेकर विश्वव्यापी मुहिम चलाने की जरूरत है । वही क्लब के संचालक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि आज पूरी दुनिया मे पर्यावरण को लेकर चिंता जहीर किया जा रहा है । बिहार में मात्र 22 % वन क्षेत्र है। विकास के अंधी दौड़ में हम पुराने पुराने विशाल पेड़ को काटते जा रहें है। धरती  की हरियाली में ही है जीवन की खुशहाली। हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना होगा। वहीं शिक्षाविद संजय प्रसाद ने लोगों से प्लास्टीक के उपयोग नही करने का अपील किया है। प्लास्टिक हमारे लिए बहुत ही घातक सावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि हर हाल में पर्यावरण के लिए आगे है। जलवायु परिवर्तन हमारे लिए चेतावनी है। गंगा का जलस्तर में कमी , तापमान का बढ़ना अशुभ संकेत है।अन्यथा भयानक परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके कपिलदेब प्रसाद, आंनद कुमार पाठक , अमित कुमार,ओम प्रकाश,राजनंदनी,खुशी रिया, हिमांशु शर्मा,सन्नी कुमार,गौरव गुप्ता ने भी अपना विचार प्रकट किया।

0 Response to "पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरा - डीएसपी "

advertising articles 2

Advertise under the article