
बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खुसरूपुर प्रखंड में:अंजू देवी
जोश भारत न्यूज | बिहार
प्रखंड प्रमुख अंजु देवी संग समाज सेवी पति सन्तोष यादव ने अपने आवास पर दिनांक 12/12/2022 सोमवार से खुसरूपुर प्रखंड में कंबल वितरण करने का कार्यक्रम लागातार जारी है।
दिनांक 12/12/2022 सोमवार से दिनांक 16/12/2022 शुक्रवार तक लगभग 30 से 40 हजार तक कम्बल का वितरण कराया जा चुका है। उसके बाद भी जनता जनार्दन का आगमन जारी है। सन्तोष यादव ने एक बार फिर से वादा करते हुए कहा, जब तक पुरे बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण नही हो जाता है तब तक हम कंबल वितरण करने का कार्य इसी तरह जारी रखेंगे। इसके लिए हमे महीने क्यो न लग जाये, कंबल वितरण होने के दौरान आये लाचार बुजुर्ग महिलायें पुरुषों में अलग ही खुशियाँ देखने को मिली साथ ही सन्तोष यादव लाचार बुजुर्ग को सहारा दे मंडली के बीच पहोचाने का भी कार्य किया, साथ ही सहारा बने धनंजय कुमार, छोटू सिंह, मोनू सिंह, पीकू यादव, मुकु यादव, चंदन मुखिया, विक्की कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, शशि सिंह, धर्मवीर सिंह।
0 Response to "बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खुसरूपुर प्रखंड में:अंजू देवी"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.