-->

Translate

भारतीय विद्या पीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट, जनकपुरी के ऑडिटोरियम में शनिवार को सुनख्खी पंजाबन सीजन 4 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भारतीय विद्या पीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट, जनकपुरी के ऑडिटोरियम में शनिवार को सुनख्खी पंजाबन सीजन 4 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 


भारतीय विद्या पीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट, जनकपुरी के ऑडिटोरियम में शनिवार को सुनख्खी पंजाबन सीजन 4 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुनख्खी पंजाबन दिल्ली की पहली पंजाबी सौंदर्य प्रतियोगिता है, इस प्रतियोगिता में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा से लड़कियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली की गुरजीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। तो वही पहली रनरअप अर्षप्रीत कौर और दूसरी हर्षदीप कौर रहीं। इस प्रतियोगिता की आकर्षण छ: विवाहित महिलाएं रहीं जिसमें दो गृहिणी थीं यह दिल्ली में स्थित एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो पंजाबी महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करती है।इसमें भाग लेने की आयु सीमा 18-38 के बीच है। साथ ही, प्रतिभागियों को पंजाबी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।


इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत साल 2019 में हुई इसकी संस्थापक 

डा. अवनीत कौर भाटिया हैं जिन्हें उनकी माताजी देवेंद्र कौर के निर्देशानुसार बनाया गया। मां चाहतीं थी कि पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। आज बेशक वह हमारे बीच नहीं है किन्तु वे आशीर्वाद के रूप में सदैव हमारे साथ हैं। पंजाबी कला और उसकी सांस्कृतिक विरासत को इस कार्यक्रम मके माध्यम से संचित रखने और प्रसारित करने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

महिला सशक्तिकरण का परिचायक ये कार्यक्रम युवतियों को एक नई उड़ान के साथ पंजाबी संस्कृति के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी लड़कियों ने फुलकारी लेकर मंच को खूबसूरत बनाया 20 लड़कियों ने अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का परचम लहराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें एक से बढ़कर एक प्रतिभा देखने को मिली। पंजाबी लोक नृत्य और टैलेंट राउंड में सब सुनख्खी पंजाबनों ने अद्भुत और आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इस कार्यक्रम में पंजाबी सिनेमा और रेडियो की हस्तियां मोजूद रहीं। पुरस्कार में दिए गए नकद इनाम के साथ फिल्म में काम करने का अवसर देने के का वादा किया था गया जिससे प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सुनख्खी पंजाबन के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली लड़कियों को स्वर्ण के सग्गी फूल से पुरस्कृत किया जाता है साथ ही इस वर्ष उनको कैलेंडर फोटोशूट, ब्रांड मैनेजर बनने का मौका, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की ट्रिप और अमृतसर की ट्रिप दी गई। यही नहीं पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली लड़कियो को सग्गी फुल दिया  गया। पंजाबी पोशाक पहने लड़कियों ने भांगड़ा, गिद्दा के साथ साथ विभिन्न प्रकार का अभिनय प्रस्तुत किया।

0 Response to "भारतीय विद्या पीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट, जनकपुरी के ऑडिटोरियम में शनिवार को सुनख्खी पंजाबन सीजन 4 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article