-->

Translate

दिलीप  यादव  द्वारा  आयोजित अटल गौरव पुरस्कार एवं अटल महोत्सव , २६-२७  दिसम्बर को  भोपाल में

दिलीप यादव द्वारा आयोजित अटल गौरव पुरस्कार एवं अटल महोत्सव , २६-२७ दिसम्बर को भोपाल में

 


इंडियन  क्लासिकल  डांस एन्ड  स्पेशल चाइल्ड  म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन शास्त्रीय नृत्य , भरतनाट्यम सत्रीय  एवं  मोहिनीअटटयम  का प्रदर्शन बड़े ही  हर्ष का विषय है की  अटल भारत क्रीड़ा एवं  कला  संघ द्वारा  २४६२८ विभूतियों  का  उनके  द्वारा किये  गए  उत्कृष्ट  कार्य को देखकर  सम्मानित  किया जा चूका है  संस्था संस्थापक दिलीप चंद यादव जी ने बताया की  माननीय  भारत  रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी  के सम्मान में यह  कार्यक्रम का आयोजन  वर्ष २००० से किया जा रहा 

जिसमे संस्था देश व् अप्रवासी  भारतीय  व् अन्य नागरिक , रंगमंच, विज्ञानं ,चिकित्सा  संगीत ,दिव्यांगजन, किन्नर समाज, शासकीय  सेवा ,देश सेवा ,व्यवसाय सामाजिक, पर्यावरण  जीव सेवा आदि विषयो  में उत्कृष्ट  कार्य किये  है उन्हें सम्मानित  करते है हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी  उनकी स्मृति  में  उत्कृष्ट  कार्य  करने वाले  विभूतियों  का  सम्मान  समारोह व्   भारतीय  शास्त्रीय  नृत्य  एवं  संगीत  के संरक्षण  एवं संवर्धन  के उद्देश्य  से  अटल भारत क्रीड़ा एवं  कला  संघ  भारत  व् साहित्य अकादेमी  संस्कृति  परिषद् मप्र शासन , स्पेशल ओलिंपिक  भारत  एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त सहयोग व् पिछड़ा वर्ग  एवं  अल्पसंख्यक  वित्त  विकास  निगम  मप्र शासन  का  उपक्रम  के संयुक्त  संयोजन में  इंडियन  क्लासिकल  एवं स्पेशल चाइल्ड म्यूजिक  फेस्टिवल अटल महोत्सव  का आयोजन  दिनांक  २६  दिसम्बर  को शहीद भवन भोपाल  में किया जा रहा है।

 जिसमे सम्पूर्ण भारत से  कलाकार गोंदिया  नृत्य , शास्त्रीय  नृत्य भरतनाट्यम ,कत्थक , सत्रीय एवं मोहिनीअट्टम  का प्रदर्शन करेंगे .व्  अटल गौरव पुरस्कार  समारोह २७  दिसम्बर को रविंद्र भवन में आयोजित किया जा रहा है जैसा  की आपको  बता दे  इससे  पूर्व में  यह  कार्यक्रम  राजभवन  मुंबई  महामहिम  राज्यपाल  भगत सिंह  कोशियारी  जी  के मुख्यातिथ्य  में  आयोजित  हुआ था  इस  बार यह कार्यक्रम  भोपाल में आयोजित किया जा रहा है 


कार्यक्रम शुभारम्भ  विधानसभा  अध्यक्ष  श्री  गिरीश गौतम  जी के  मुख्यातिथ्य  में  होगा अध्यक्षयता  श्री  रघुराज  कंषाना  जी अध्यक्ष  मप्र पिछड़ा वर्ग  एवं  अल्पसंख्यक  वित्त  विकास  निगम कैबिनेट मंत्री दर्जा  करेंगे  विशिष्ट  अतिथि मप्र  सांस्कृतिक  मंत्री  श्रीमती  उषा ठाकुर  जी व् अन्य मंत्री गण  होंगे कार्यक्रम में  ३०० से अधिक  भारतीय  शैली  के नृत्य  होंगे व्  ५० विभूतियों  को अटल गौरव सम्मान दिया जायेगा सम्मान  समारोह  २७  दिसम्बर को रविंद्र  भवन  में  किया जायेगा जिसमे मुख्यातिथि  माननीय  श्री  शिवराज सिंह चौहान जी  मुख्यमंत्री  मप्र  शासन होंगे व्  विशिष्ट  आमंत्रित  अतिथि माननीय  श्रीमंत  महाराज  ज्योतिरादित्य  सिंधिया  जी  केंद्रीय  नागर  विमानन  व्  इस्पात  मंत्री  होंगे, विशेष अतिथि  सुश्री  आर्किटेक्ट नेहा चोपड़ा  सीईओ  न्यू आर्क स्टूडियो व्  प्रदेश  के अन्य  सम्मानीय  मंत्री गण  व्  प्रशासनिक  अधिकारी गण  होंगे इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण  भारत  व् अन्य  देश से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है|

0 Response to "दिलीप यादव द्वारा आयोजित अटल गौरव पुरस्कार एवं अटल महोत्सव , २६-२७ दिसम्बर को भोपाल में"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article