-->

Translate

मानव अधिकार रक्षक टीम की महिला मंडल ने पुलिस भाइयों को बांधी रॉखी।

मानव अधिकार रक्षक टीम की महिला मंडल ने पुलिस भाइयों को बांधी रॉखी।


पटना, 11 अगस्त 2022.  मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला मंडल ने भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (राखी) के त्योहार को लेकर पुलिस भाइयों को राखी बांधी।

    राखी का त्योहार इस साल 12 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन भाई की लंबी उम्र के साथ खुद की सुरक्षा को एक डोर से बांधने के लिए बहनें राखी बांधती हैं। वहीं, भाई भी बहन की ताउम्र रक्षा करने का वादा करता है। मानव अधिकार रक्षक संस्था की टीम ने संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस भाइयों को राखी बांधकर एक शुभ संदेश दिया। इनमें संस्था की कंकड़बाग टीम की लीडर किरण सिंह,एक्टिव मेंबर सूरज कुमार,रश्मि सिन्हा जी,रमा गुप्ता जी, श्रेया अनमोल जी,अनिल कुमार जी,आर्यन चंद्रा जी शामिल रहें। किरण सिंह,रश्मि सिन्हा,रमा गुप्ता तथा श्रेया अनमोल ने पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। पुलिस भाइयों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर बार होना चाहिए। 


इससे पूरे समाज में एक अच्छा सन्देश जाएगा और भाईचारे का माहौल बनेगा। 


संस्था की *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष "रितु कुमारी जी"* ने बताया की पुलिस भाई हमलोगों की रक्षा में अपने परिवार को छोड़ नि:स्वार्थ होकर हमारी सुरक्षा करते हैं ऐसे में राखी के पावन पर्व पर उनकी कलाई सूनी न रहे और घर से दूर होने पर भी उन्हें घर होने का अहसास हो इसी को देखते हुये यह आयोजन किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा, पुलिस भाई जो रात दिन थाने में अपने घरों से दूर रहकर अपने बच्चे बीवी माता-पिता परिवार से दूर समाज की रक्षा करते हैं। कोई भी पर्व त्योहार इनके लिए देश की रक्षा के सामने मायने नहीं रखता है। ऐसे भाइयों को दिल से सलाम।

0 Response to "मानव अधिकार रक्षक टीम की महिला मंडल ने पुलिस भाइयों को बांधी रॉखी।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article