
पंचायत समिति सदस्य ने कृषि पदाधिकारी को दिया आवेदन यूरिया खाद का किया समय पर मांग
बिरौल प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के बाजार से डीएपी के बाद यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। सोमवार को उछटी पंचायत के समिति सदस्य स्तुति देवी ने प्रखंड के कृषि पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर खाद आपूर्ति कराने की मांग की है, वही उछटी पंचायत के समिति सदस्य के प्रतिनिधि अमरनाथ झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा बिरौल प्रखंड के किसान यूरिया के लिए दुकानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यूरिया नहीं मिलने पर किसान मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। क्षेत्र में गेंहू की बुआई समाप्त के बाद पहला पटवन शुरू हो गया है। किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरुरत है। यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। मालूम हो कि प्रखंड के हजारों हेक्टेयर में गेंंहू, दलहन खेती होती है। किसानों का कहना है कि जब फसल ही खराब हो जाएगी तो खाद मिलने का कोई फायदा नहीं होगा। इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दो से तीन दिन में यूरिया उपलब्ध हो जायेगा। ऐसी स्थिति में यूरिया की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।
0 Response to "पंचायत समिति सदस्य ने कृषि पदाधिकारी को दिया आवेदन यूरिया खाद का किया समय पर मांग"
एक टिप्पणी भेजें