-->

Translate

स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की संयुक्त रूप से जयंती मनाई गई

स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की संयुक्त रूप से जयंती मनाई गई



बेगूसराय:- जिले के शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में सर्वोदय नगर सुखदेव सभागार बेगूसराय में स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की जयंती संयुक्त रुप से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती समाज सुधारक  अनेकों कार्य किए और यह आर्य समाज के परिवर्तक थे। उन्होंने भारतीय वेदांत दर्शन को समृद्ध ही नहीं बल्कि मूर्ति पूजन का विरोध किया। आज उनकी 198 जयंती पर याद किया गया। खासकर अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन कि 290 वी जयंती मनाई गई। ऐसे महान अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति का जन्म आज ही के दिन 1783 ईसवी को हुआ था। ऐसे महान हस्ती को शत-शत नमन। इस अवसर पर  समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि स्वामी जी आर्य संघ की स्थापना की और भारतीय मनूषयों के विचारों को एक नई शक्ति प्रदान की। जबकि अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के राज्यों के संयुक्त सेनाओं के प्रथम चुने गए और 9वी युद्ध में ब्रिटेन सेना के छक्के छुड़ा दिए। ऐसे महापुरुष को सत सत नमन। इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी, ज्ञान चंद्र पाठक, प्रिंसी कुमारी, किशन कुमार, गोविंद कुमार, राजेंद्र महतो अधिवक्ता के अलावे अनेकों लोगों ने दोनों महान समाजसेवी, प्रिवर्तनकरी नेता के तैलीयचित्र पर माल्यार्पण किया।

0 Response to "स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की संयुक्त रूप से जयंती मनाई गई"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article