-->

Translate

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में "उमंग 2026–27" वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में "उमंग 2026–27" वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार

कार्यक्रम का विधिवत दीप्रवलित कर उद्घाटन किया गया।
शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में दिनांक 21 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “उमंग 2026–27” का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव एवं प्रो. बिनय कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। खेल आयोजन के सफल संचालन में खेल नोडल पदाधिकारी डॉ. सुरजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साथ ही प्रोफेसर इंचार्ज श्री अरविंद कुमार, डॉ. राहुल कुमार हिंदुस्तानी, श्रीमती प्रेमलता विद्यार्थी, श्री अंकित कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों ने सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
खेलों के सफल संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय, परिणामों के संकलन तथा अन्य व्यवस्थाओं में संबंधित प्राध्यापकों एवं छात्र समन्वयकों ने सराहनीय योगदान दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आपसी सहयोग, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव एवं प्रो. बिनय कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, आयोजन समिति, खेल समन्वयकों एवं समस्त प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंततः “उमंग 2026–27” का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Response to "राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में "उमंग 2026–27" वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article