श्री अरविन्द महिला महाविद्यालय में ‘विश्व दर्शन दिवस 2026 : दर्शन-मंथन’ का शुभारंभ।
![]() |
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राचार्या। |
उद्घाटन सत्र में ICPR के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आर. सी. सिन्हा, रामेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभास कुमार, पटना विश्वविद्यालय की डॉ. अमीता जायसवाल तथा डी. के. कॉलेज, डुमराँव की प्राचार्या प्रो. वीणा अमृत उपस्थित रहे।
प्रो. प्रभास कुमार ने भारतीय एवं पाश्चात्य दर्शन के माध्यम से समकालीन समस्याओं को समझने पर बल दिया। डॉ. अमीता जायसवाल ने महिलाओं, समाज और मानवीय मूल्यों से जुड़े प्रश्नों पर चिंतन की आवश्यकता बताई।
प्रो. वीणा अमृत ने कहा कि दर्शनशास्त्र विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक क्षमता और स्वतंत्र निर्णय क्षमता विकसित करता है।
कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. अनुमाला सिंह की पुस्तक ‘हाशिए पर खड़ा मनुष्य: भारतीय दर्शन और सामाजिक यथार्थ’ का लोकार्पण हुआ।
पुस्तक भारतीय दर्शन और समकालीन सामाजिक यथार्थ के संबंध को रेखांकित करते हुए हाशिए पर स्थित मनुष्य, सामाजिक न्याय एवं मानवीय समस्याओं पर विचार प्रस्तुत करती है।
इसी अवसर पर विभाग का वार्षिक न्यूज़लेटर ‘दर्शन-मंथन: 2025-26’ भी लोकार्पित हुआ, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों, कार्यक्रमों और छात्र-छात्राओं की मौलिक रचनाओं को स्थान दिया गया है।
इसका संपादन डॉ. गोपाल कुमार ने किया।
डॉ. अनुमाला सिंह ने कहा कि ‘दर्शन-मंथन’ का उद्देश्य दर्शन को समकालीन सामाजिक, नैतिक और तकनीकी प्रश्नों से जोड़ना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्रा निशु आनंद ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से आए शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे दिवस 20 नवंबर को शोध-पत्र प्रस्तुति एवं अकादमिक क्विज आयोजित होगा।
यूनेस्को की 2026 की चर्चा में भी जलवायु, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रवासन और स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों में दर्शन की भूमिका पर बल दिया गया है।



0 Response to "श्री अरविन्द महिला महाविद्यालय में ‘विश्व दर्शन दिवस 2026 : दर्शन-मंथन’ का शुभारंभ।"
एक टिप्पणी भेजें