Shriram Finance के नए बिहार BU कार्यालय का शुभारंभ
पटना, 14 अक्टूबर 2026 | वित्तीय समावेशन के माध्यम से विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भूमिका को सशक्त करते हुए Shriram Finance Limited ने पटना में अपने नए बिहार बिजनेस यूनिट (BU) कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय बिहार में कंपनी की बढ़ती व्यावसायिक उपस्थिति, ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं के विस्तार तथा परिवहन उद्योग, छोटे व्यवसायों और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती लेसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री सुदर्शन बी. होला ने नए BU कार्यालय का उद्घाटन किया। डॉ. संजीत कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बन मेमोरियल हॉस्पिटल, द्वितीय मुख्य अतिथि तथा श्री कपिलदेव प्रसाद, बिजनेस यूनिट हेड, रांची BU और श्री नंद गोपाल लखनपाल, ईस्ट जोन हेड, Shriram Green Finance सहित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आर. त्यागराजन की सोच से प्रेरित
Shriram Finance की कार्यशैली कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री आर. त्यागराजन की उस दूरदर्शी सोच से प्रेरित है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक वित्तीय अवसर पहुँचाने को विशेष महत्व दिया गया है। उनका दृष्टिकोण वित्तीय सेवाओं को केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित न रखकर आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने से जुड़ा है।
इसी सोच के अनुरूप कंपनी ने कमर्शियल वाहन वित्तपोषण के माध्यम से अनेक चालकों को अपना वाहन खरीदकर स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान किया है। इससे चालक से वाहन-मालिक बनने, आजीविका के साधन विकसित करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिली है। यह वित्तीय समावेशन का ऐसा स्वरूप है, जिसमें ऋण केवल पूंजी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनता है।
बिहार में 7 रीजन और 62 शाखाओं के माध्यम से सेवा
Shriram Finance वर्तमान में बिहार में 7 रीजन और 62 शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों तक वित्तीय सेवाएँ पहुँचा रही है। कमर्शियल वाहन वित्तपोषण एवं व्यवसाय ऋण के जरिए कंपनी परिवहन कारोबारीयों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान दे रही है।
25 नई शाखाओं और नए जोन एवं रीजन खोलने की योजना
बिहार में अपनी उपस्थिति को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से कंपनी आने वाले समय में 25 नई शाखाएँ खोलने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ ही नए जोन और रीजन भी स्थापित किए जाएँगे, जिससे ग्राहकों तक वित्तीय सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी और कंपनी के परिचालन एवं ग्राहक सेवा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
यह विस्तार ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्यमियों, परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों तथा स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों को वित्तीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
वित्तीय समावेशन से विकसित बिहार
बिहार की आर्थिक प्रगति में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, परिवहन क्षेत्र, छोटे उद्योगों और स्वरोजगार की महत्वपूर्ण भूमिका है। वित्तीय सेवाओं की बेहतर उपलब्धता से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, व्यवसायों का विस्तार करने और रोजगार एवं आजीविका के अवसर विकसित करने में सहायता मिल सकती है।
Shriram Finance का नया बिहार BU कार्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी की विस्तार योजना बिहार में अपनी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा राज्य की आर्थिक गतिविधियों में योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कंपनी की संस्थापक दृष्टि के अनुरूप वित्तीय समावेशन का उद्देश्य लोगों को आर्थिक अवसरों से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना और उद्यमिता के माध्यम से समृद्धि के नए रास्ते खोलना है।
इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि श्री राज वर्धन, जो अब तक बिहार के जोनल बिजनेस हेड के रूप में कार्यरत थे, अब बिहार बिजनेस यूनिट हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे।
0 Response to "Shriram Finance के नए बिहार BU कार्यालय का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें