अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत sheohar द्वारा विशेष आयोजन।
जोश भारत न्यूज|बिहार
![]() |
कार्यक्रम में शामिल वृद्ध महिला पुरूष। |
शिवहर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत sheohar के तत्वावधान में नरवारा स्थित सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरवारा ग्राम के वार्ड सदस्य श्री सुधीर मिश्रा जी रहे। उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए उनके अनुभवों, योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सभी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शुभम कुमार मिश्रा के साथ ललितेश झा, मोहन कुमार, प्रिंस कुमार सहित कई युवा उपस्थित रहे। युवाओं ने बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके जीवन के अनुभवों एवं विचारों से सीखने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के बीच केक काटकर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया तथा उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। बुजुर्गों के साथ बातचीत के दौरान उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों और सीख को सुनना सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंद बुजुर्गों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनापन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत sheohar द्वारा विशेष आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें