श्री अरविंद महिला कॉलेज में "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस" पर जागरूकता के साथ गूंजा संगीत का संगम।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रो. (डॉ.) साधना ठाकुर ने भी विचार व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की आयोजन सचिव एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वेली सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य को जागरूकता, भावनाओं की स्वस्थ अभिव्यक्ति और सकारात्मक सामाजिक जुड़ाव के तीन आयामों से जोड़ा। उन्होंने संगीत एवं सामूहिक गतिविधियों को तनाव घटाने, सकारात्मक भावनाएँ बढ़ाने और आपसी संपर्क मजबूत करने का सहज माध्यम बताया।
काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. विभा कृति ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर संवेदनशीलता, खुले संवाद और आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग सहायता लेने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में Awareness Kit और Musical Antakshari रहे। Awareness Kit के तहत नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संदेश छात्राओं तक सरल और रचनात्मक रूप में पहुँचाए गए।
Musical Antakshari में उत्साह, उमंग, जोश और जुनून नाम की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो राउंड में हुई—पहला राउंड शिक्षकों के लिए और दूसरा छात्राओं के लिए। छात्राओं के राउंड में “आशा” एवं “जोश” टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिक्षकों के राउंड में “जोश” टीम विजेता रही।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा अंतर-महाविद्यालयीय एवं अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धि प्राप्त करने वाली मनोविज्ञान की छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में नीति झा (यूजी तृतीय सेमेस्टर), आयुषी (यूजी सप्तम सेमेस्टर), अदिति रंजन (यूजी तृतीय सेमेस्टर), पुष्पा कुमारी (यूजी सप्तम सेमेस्टर), मंताशा (यूजी पंचम सेमेस्टर), मयूरी (यूजी पंचम सेमेस्टर), कनकशा इद्रीस (यूजी पंचम सेमेस्टर) और ज्योति (यूजी तृतीय सेमेस्टर) शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन यूजी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अदिति रंजन ने किया। अंत में काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. विभा कृति ने महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज में "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस" पर जागरूकता के साथ गूंजा संगीत का संगम।"
एक टिप्पणी भेजें