बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत महाविद्यालयों को नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया कुमारी ने किया, जबकि पूरे आंदोलन का नेतृत्व प्रो. संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. साधना ठाकुर, श्री रोहित कुमार एवं श्री वेंकटेश जी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
प्रदर्शन में बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत पुराने एवं स्थापित महाविद्यालयों को नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने का व्यापक विरोध किया गया। विशेष रूप से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंगीभूत महिला महाविद्यालयों को माता सीता महिला विश्वविद्यालय में शामिल किए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताई गई।
उन्होंने कहा कि स्थापित महाविद्यालयों की संस्थागत पहचान और शैक्षणिक हितों को प्रभावित करने वाले निर्णयों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा।
प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि यदि सरकार इन निर्णयों पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो विरोध-प्रदर्शन का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और आंदोलन को चरणबद्ध रूप से व्यापक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संवाद एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से समाधान नहीं निकलने की स्थिति में कानूनी लड़ाई अंतिम विकल्प होगी।
कार्यक्रम के पश्चात शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया और संबंधित निर्णयों पर पुनर्विचार की मांग की।
शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कहा कि उच्च शिक्षा की स्वतंत्रता, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, संस्थागत पहचान और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


0 Response to "बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत महाविद्यालयों को नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन।"
एक टिप्पणी भेजें