राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का सफल आयोजन: स्वच्छता, सुरक्षा और उत्कृष्ट शिक्षा पर हुआ मंथन।
छात्र-छात्राओं ने अपने सुझावों में स्पष्ट किया कि एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त परिसर ही उनके बेहतर स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की मजबूत नींव है। इसलिए, विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) चित्रलेखा ने विद्यार्थियों की बातों को पूरी आत्मीयता और गंभीरता से सुना तथा उनकी सभी समस्याओं को उचित समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दुर्गेश कुमार दीक्षित ने भी विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गहन विचार करते हुए जल्द ही आवश्यक एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर डॉ. रूपेश रंजन, डॉ. रिज़वान, श्री प्रभात कुमार कर्ण, डॉ. सीमा मौर्य, डॉ. शशि रंजन, डॉ. मोलगवल्लि राजेष, डॉ. पूर्विता दास, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. मनीष प्रभाकर सिंह और डॉ. अजीत कुमार वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्राचार्या प्रो. (डॉ.) चित्रलेखा के कुशल मार्गदर्शन में हुई यह पहल एक अत्यंत सराहनीय कदम है। इसका मूल उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक जरूरतों को समझना और महाविद्यालय में एक सहयोगात्मक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं ऊर्जावान शैक्षणिक वातावरण को निरंतर बढ़ावा देना है।
0 Response to "राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का सफल आयोजन: स्वच्छता, सुरक्षा और उत्कृष्ट शिक्षा पर हुआ मंथन।"
एक टिप्पणी भेजें