शेमरॉक शाइन स्कूल में "Grandparents Day" का भावपूर्ण आयोजन।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी/नाना-नानी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
वहीं UKG के बच्चों ने एक भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से बताया कि बच्चों के जीवन में ग्रांडपरेंटेंस का क्या महत्व है और वे परिवार में किस प्रकार प्रेम, संस्कार एवं मार्गदर्शन का आधार होते हैं।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर खुशी और भावुकता ला दी। कार्यक्रम के दौरान दादा-दादी के लिए विशेष मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और उनके दादा-दादी और नाना-नानी ने मिलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक श्री प्रियांक/सुनील झा का पूर्ण सहयोग रहा। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं केयरटेकर स्टाफ ने कार्यक्रम की तैयारी और संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन खुशी, उत्साह और दादा-दादी के साथ बिताए गए यादगार पलों के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को बच्चों और उनके दादा-दादी/नाना-नानी के बीच प्रेम और सम्मान के सुंदर उत्सव के रूप में मनाया।



0 Response to "शेमरॉक शाइन स्कूल में "Grandparents Day" का भावपूर्ण आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें