दिनकर जयंती पर महाकवि - सम्मेलन आयोजित
चाणक्य फाउंडेशन के द्वारा चाणक्य फाउंडेशन पटना कैंपस में एक महाकवि - सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन का उद्घाटन चाणक्य फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक गगन जी एवं अन्य गणमान्य कवियों एवं कवयित्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस महाकवि -सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों ने शिरकत की। सभी कवियों ने मिलकर ऐसा समां बांधा कि श्रोता झूम उठे। श्री अविनाश बंधु के संयोजन एवं श्री गोरख प्रसाद मस्ताना जी की अध्यक्षता में, श्री संजय कुमार कुन्दन,मो.नसीम अख़्तर, श्री रवि किशन, श्री धनंजय कुमार बब्लू,मो. इरशाद सिद्दीकी शिबू एवं कवयित्री सुश्री राखी मंडल ने अपनी - अपनी प्रस्तुतियों से इंस्टीट्यूट के छात्रों , शिक्षकों एवं काफी संख्या में उपस्थित अन्य श्रोताओं का मन मोहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मो.नसीम अख़्तर ने सफलता पूर्वक किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गोरख प्रसाद मस्ताना जी के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद इंस्टीट्यूट की शिक्षिका डा.गुड़िया झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
0 Response to "दिनकर जयंती पर महाकवि - सम्मेलन आयोजित "
एक टिप्पणी भेजें