फतुहा में हाई स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान ने युवाओं में जगाई देशभक्ति की लौ।
जोश भारत न्यूज|बिहार
फतुहा। भारत सरकार के मेरा युवा भारत और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से तथा NCC Directorate बिहार-झारखंड (Air Wing) और स्थानीय हाई स्कूल के संयुक्त प्रयास से दिनांक 11 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा का राष्ट्रव्यापी जन अभियान भव्य रूप में मनाया गया।हाई स्कूल फतुहा से आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। समारोह में प्रभारी धर्मेंद्र कुमार (ANO, Air Wing) व अरविंद कुमार (कमांडर, First Bihar & Expert NCC) ने भी प्रमुख भूमिका निभाई और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएँ दीं। यात्रा में प्रथम बिहार एयर स्क्वाड एवं NCC के कैडेट्स बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र यादव ने मार्गदर्शन किया वहीं समाजसेवी रवि प्रकाश ने विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के युवाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे बड़ी संख्या में छात्र व नागरिक जुड़ गए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 105 फुट लंबा विशाल तिरंगा था, जिसे लेकर आयोजित यात्रा शोभायात्रा के रूप में फतुहा के मुख्य मार्गों से निकाली गई। रवि प्रकाश, अनु सुशील कुमार, साहिल, अभिनंदन कुमार, दिनेश कुमार, बबीता गुप्ता, रेखा कुमारी, आशा कुमारी व ज्योति कुमारी सहित विद्यालय के तमाम परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने सहभागी से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।
आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विशेषकर युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की भावना जगाना, एकता का सन्देश फैलाना और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान से जोड़ना है। जहां स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की, वहीं आयोजक अगले दिनों घर-घर पहुंचकर अभियान को और व्यापक बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर भी समन्वय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

0 Response to "फतुहा में हाई स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान ने युवाओं में जगाई देशभक्ति की लौ।"
एक टिप्पणी भेजें