-->

Translate

एक शाम, उभरते हुए 101 वायरल क्रिएटर्स सितारों के नाम ✨⭐

एक शाम, उभरते हुए 101 वायरल क्रिएटर्स सितारों के नाम ✨⭐


पटना में होगा ‘वायरल सेलिब्रिटी अवार्ड सीजन-2’, 101 प्रतिभाशाली क्रिएटर्स होंगे सम्मानित



पटना। बिहार की राजधानी पटना में डिजिटल दुनिया में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के दम पर पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स के सम्मान में एक खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। द टाइगर इवेंट्स की ओर से ‘वायरल सेलिब्रिटी अवार्ड सीजन-2’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले 101 वायरल क्रिएटर्स और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।



आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रतिभाशाली युवाओं और कलाकारों के लिए अपनी पहचान बनाने का एक बड़ा मंच बन चुका है। बिहार में भी पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे क्रिएटर्स और आर्टिस्ट सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनोखी प्रतिभा और कंटेंट के जरिए बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।



इन्हीं उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से वायरल सेलिब्रिटी अवार्ड सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया, मनोरंजन, कला और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 101 प्रतिभाशाली वायरल सेलिब्रिटीज को सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम का आयोजन द टाइगर इवेंट्स के डायरेक्टर केसरी टाइगर के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य बिहार के उभरते हुए क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक ऐसा मंच देना है, जहां उनकी प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिल सके।


‘एक शाम, उभरते हुए 101 वायरल क्रिएटर्स सितारों के नाम’ की थीम के साथ होने वाला यह आयोजन डिजिटल क्रिएटर्स और कलाकारों के लिए खास अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रिएटर्स, कलाकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं।


आयोजकों के अनुसार, यह सिर्फ एक अवार्ड समारोह नहीं, बल्कि बिहार की नई डिजिटल प्रतिभाओं को पहचान देने और उनके उत्साह को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

0 Response to "एक शाम, उभरते हुए 101 वायरल क्रिएटर्स सितारों के नाम ✨⭐"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article