-->

Translate

महंथ ब्रजेश मुनि ने मुख्यमंत्री से मिलकर कच्ची दरगाह विदुपुर सिक्स लेन का नाम गुरुगोविन्द जी महाराज सिक्स लेन करने की माँग की।

महंथ ब्रजेश मुनि ने मुख्यमंत्री से मिलकर कच्ची दरगाह विदुपुर सिक्स लेन का नाम गुरुगोविन्द जी महाराज सिक्स लेन करने की माँग की।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। सदगुरु कबीर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष कबीरपंथी मठ मीठापुर के महंथ ब्रजेश मुनि ने मुख्यमंत्री सम्रार चौचारी से मिलकर कच्ची दरगाह बिदु‌पुर सिक्स लेन का नामकरण श्रीगुरु‌गोविन्द सिंह जी महाराज सिक्स लेन करने की मांग की।
इनके साथ हिन्दू जागरण मंच के विनोद कुमार यादव, तख्त हरिमंदिर साहेब पटना सिटी के महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लन एवं संजीव कुमार थे।  पत्र में ब्रजेश मुनि ने लिखा है सिक्ख के दशवे गुरु गुरु‌गोविन्द सिंह जी महाराज केवल सिक्ख समाज के ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के गौरव, राष्ट्ररक्षक, अद्वितीय योद्धा, महान संत एवं प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करते हुए, राष्ट्र एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। मुनिजी ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज की जन्मस्थली पटना साहिब इसी क्षेत्र में स्थित है। उनके स्मृतियों से जुड़े अनेक एतिहासिक स्थल तथा उनके चारों साहिबजादों की प्रेरणा से जुड़े स्थान भी इस क्षेत्र की एतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान को गौरवान्वित करता है। गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के नाम पर इस सिक्स लेन का नामकरण होने पर यहां की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन तथा राष्ट्रीय एकता को भी नयी पहचान मिलेगी। यह आनेवाली पीढियों को गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का त्याग, बलिदान, साहस, राष्ट्रभक्ति एवं मानवता के संदेश से प्रेरित करेगा। महंथ ब्रजेश मुनि ने कहा मुख्यमंत्री महोदय ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया और संतोषजनक आश्वासन दिया

0 Response to "महंथ ब्रजेश मुनि ने मुख्यमंत्री से मिलकर कच्ची दरगाह विदुपुर सिक्स लेन का नाम गुरुगोविन्द जी महाराज सिक्स लेन करने की माँग की।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article