-->

Translate

श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में छात्राओं के कौशल विकास एवं रोजगारपरक क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन के साथ पूर्व से प्रचलित समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया। समझौता ज्ञापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी तथा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के बिहार राज्य प्रमुख श्री मृत्युंजय कुमार ने हस्ताक्षर किए।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के कैरियर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. विमी सिंह, उप-समन्वयक डॉ. आदित्य भारद्वाज, प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. गोपाल कुमार एवं डॉ. विभा कृति, महाविद्यालय की बर्सर डॉ. अनुमाला सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुशवाहा उपस्थित रहे। इस नवीनीकृत समझौता ज्ञापन के अंतर्गत महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए 40 घंटे का रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में प्रभावी संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार की तैयारी, कार्यस्थल पर व्यावसायिक आचरण, टीम भावना, समस्या-समाधान क्षमता तथा अन्य आवश्यक रोजगारपरक दक्षताओं का विकास करना है, ताकि वे वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार जगत की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। अब तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 6 बैच सफलतापूर्वक संचालित किए जा चुके हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्राओं के करियर निर्माण एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण के उपरांत प्रशिक्षण कार्यक्रम का अगला बैच आगामी सोमवार से प्रारंभ होने की संभावना है।

0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article