'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवकों ने जन औषधि केंद्र पर चलाया जागरूकता अभियान, सीखी प्रबंधन की बारीकियां।
जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पटना द्वारा 5 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 तक Experiential Learning Program (ELP) के अंतर्गत दानापुर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, गोला रोड में एक विशेष जागरूकता एवं शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को व्यावहारिक शिक्षा (Experiential Learning) के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन औषधि केंद्रों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। इस अध्ययन एवं जागरूकता कार्यक्रम में विकास कुमार (दानापुर प्रखंड वालंटियर), सूरज कुमार (बिहटा प्रखंड वालंटियर) एवं ताराकांत तिवारी (बिक्रम प्रखंड वालंटियर) सहित MY Bharat के सक्रिय स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने जन औषधि केंद्र के संचालन, दवाओं के भंडारण, वितरण प्रणाली, स्टॉक प्रबंधन तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का विस्तृत अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने जेनेरिक दवाओं के महत्व, उनके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के उद्देश्यों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। स्वयंसेवकों ने यह भी जाना कि किस प्रकार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र समाज के प्रत्येक वर्ग तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराकर लोगों के स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जन औषधि केंद्रों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को जेनेरिक दवाओं के लाभ और जन औषधि योजना की उपयोगिता से अवगत कराएंगे, ताकि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगी दवाओं के आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। इस अवसर पर MY Bharat पटना ने युवाओं से समाजहित के ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि Experiential Learning Program के माध्यम से युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता तथा व्यावहारिक कौशल का विकास किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम "स्वस्थ भारत, विकसित भारत" के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0 Response to "'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवकों ने जन औषधि केंद्र पर चलाया जागरूकता अभियान, सीखी प्रबंधन की बारीकियां।"
एक टिप्पणी भेजें