प्रेमचंद रंगशाला में "कफ़न" नाटक का सफल मंचन, मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने कलाकारों को राष्ट्रीय मंच देने का किया ऐलान
पटना: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी "कफ़न" का शुक्रवार को पटना के प्रेमचंद रंगशाला में 'रंग गुरुकुल' संस्था द्वारा सफल मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध रंग निर्देशक _राजवीर गुंजन_ ने किया। गरीबी, भूख और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर बिहार की बेटी देश की शान प्रसिद्ध लाडो वानी पटेल की माताजी एवं LBFC FILM PRODUCTION & LBFC TRUST की निदेशक एवं अध्यक्षा, प्रख्यात समाजसेविका रागिनी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नाटक की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने कहा, _"कला समाज को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। राजवीर जी और रंग गुरुकुल की पूरी टीम ने 'कफ़न' के माध्यम से समाज का आईना दिखाया है।"_
अपने सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, _"LBFC Trust के माध्यम से हम वंचित परिवारों के उत्थान, अनाथ बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण व पक्षी संरक्षण के लिए लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं।"_
कलाकारों के भविष्य को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया, _"प्रतिभाओं को सही अवसर देने के लिए LBFC FILM PRODUCTION की शुरुआत की गई है, जिसके तहत धनबाद में भव्य प्रोडक्शन हाउस बनकर तैयार है। इसके साथ ही पूरी टीम के साझा प्रयास से FUTTRU TV OTT प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है। इसके ओनरशिप में राज जी, मधु जी और रागिनी पटेल शामिल हैं। हमारा उद्देश्य शुद्ध पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देना और नए कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।"_
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने पूरी टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहर के कई वरिष्ठ रंगकर्मी, समाजसेवी और कला प्रेमी उपस्थित थे।

0 Response to "प्रेमचंद रंगशाला में "कफ़न" नाटक का सफल मंचन, मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने कलाकारों को राष्ट्रीय मंच देने का किया ऐलान"
एक टिप्पणी भेजें