खुसरूपुर में जल निकासी की समस्या का होगा समाधान, नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार ने शुरू कराया सुप हाउस निर्माण का सर्वे कार्य।
जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। वर्षों से जल जमाव की समस्या से जूझ रहे खुसरूपुर नगर के निवासियों को अब जल्द राहत मिलने वाली है।नगर पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार की पहल पर आज से सुप हाउस (पंप हाउस) निर्माण के लिए धरातल पर कार्य शुरू हो गया। आंध्र प्रदेश से आई विशेषज्ञ सर्वे टीम ने आज सर्वे कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया, जिससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि वे एक सेवक के रूप में प्रतिबद्ध हैं कि जल्द से जल्द खुसरूपुर को जल जमाव की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। इससे न केवल शहर के सड़कों और घरों में पानी का रुकना बंद होगा, बल्कि आसपास के किसानों की कृषि योग्य भूमि भी जलमग्न होने से बचकर खेती के लिए उपयुक्त हो सकेगी। उन्होंने कहा, प्रभु की कृपा से खुसरूपुर वासियों का सुप हाउस का सपना अब साकार होने को है। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यपाल पदाधिकारी प्रमोद रजक, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि भूषण पाण्डेय, पार्षद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार, उदय कुमार, मुकेश कुमार, जनार्दन जी, सोनू कुमार सहित खुसरूपुर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और अपना बहुमूल्य समय देकर सहयोग का भरोसा जताया। स्थानीय निवासियों ने नगर अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नगर का चेहरा बदल जाएगा और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी। सुप हाउस निर्माण से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होने पर न केवल शहरी क्षेत्र, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लाभ मिलेगा। नगर पंचायत खुसरूपुर के चेयरमैन मिंटू कुमार ने आश्वासन दिया है कि कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा, ताकि आने वाले मानसून से पहले ही सुविधा उपलब्ध हो सके। यह पहल स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0 Response to "खुसरूपुर में जल निकासी की समस्या का होगा समाधान, नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार ने शुरू कराया सुप हाउस निर्माण का सर्वे कार्य।"
एक टिप्पणी भेजें