श्री अरविन्द महिला कॉलेज में पी०जी० कला संकाय की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण मंच है।
समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, गीत, कविता एवं नाट्य प्रस्तुति (प्ले) ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह देखने योग्य था।
फेयरवेल समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में अंशु मेहता को “मिस फेयरवेल” चुना गया। वहीं सुजाता तिवारी को प्रथम रनर-अप तथा पूजा आलिया को द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ हुआ। पूरा वातावरण खुशी, भावुकता और यादगार पलों से सराबोर रहा।


0 Response to "श्री अरविन्द महिला कॉलेज में पी०जी० कला संकाय की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित।"
एक टिप्पणी भेजें