-->

Translate

खुसरूपुर रेलवे थाने में प्रभारी पदों का आदान-प्रदान, मनोज कुमार बिहटा रवाना, राजीव कांत शर्मा ने संभाला चार्ज।

खुसरूपुर रेलवे थाने में प्रभारी पदों का आदान-प्रदान, मनोज कुमार बिहटा रवाना, राजीव कांत शर्मा ने संभाला चार्ज।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। रेलवे थाने के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रभारी अध्यक्ष मनोज कुमार का स्थानांतरण बिहटा रेलवे थाना हो गया है। मनोज कुमार ने बिहटा रेलवे थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया, वहीं पूर्व बिहटा रेलवे थाना प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने खुसरूपुर रेलवे थाना प्रभारी के पद पर जिम्मेदारी संभाल ली।
 
इस स्थानांतरण के अवसर पर विदाई और स्वागत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में यूथ एजेंडा के पत्रकार सुनील कुमार अजय राज और रितिक राज वर्मा ने मनोज कुमार को फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट किया तथा बड़े सम्मान के साथ विदाई दी।
 
वहीं, नए प्रभारी राजीव कांत शर्मा का हार्दिक स्वागत किया गया। विदाई समारोह के दौरान मनोज कुमार बेहद भावुक नजर आए।
 
उन्होंने कहा, खुसरूपुर में सेवा का अवसर मिलना और यहां के लोगों से मिला प्रेम मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह पल हम कभी नहीं भूलेंगे। मनोज कुमार ने नए प्रभारी राजीव कांत शर्मा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहें मै मनोज कुमार जा रहा हूं, लेकिन दूसरा मनोज कुमार आ चुके हैं और आगे के कार्यों केलिए शुभकामनाएं दिए।
 
दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर भावपूर्ण विदाई ली। इस मौके पर पूरी जीआरपी पुलिस टीम  और मेस संचालिका भावपूर्ण विदाई देते हुए नए प्रभारी का स्वागत किया। कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मनोज कुमार को सम्मानपूर्वक विदा किया और राजीव कांत शर्मा का स्वागत किया।
समारोह में स्थानीय निवासियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की तथा नए प्रभारी कांत शर्मा से अपेक्षाएं व्यक्त कीं। यह स्थानांतरण रेलवे पुलिस की प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

0 Response to "खुसरूपुर रेलवे थाने में प्रभारी पदों का आदान-प्रदान, मनोज कुमार बिहटा रवाना, राजीव कांत शर्मा ने संभाला चार्ज।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article