श्री अरविंद महिला कॉलेज में सड़क सुरक्षा सह अस्पताल पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।
जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज में दिनांक 7 मई 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना और ट्रैफिक पुलिस पटना के संयुक्त तत्वावधान में मिशन 'सफर' के तहत सड़क सुरक्षा अस्पताल पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज की वरिष्ठ प्रो. अंजलि प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल सड़क दुर्घटना की संख्या बहुत बढ़ गई है। कई बार सड़क दुर्घटना के समय हम विचलित हो जाते हैं और हमें पता नहीं होता कि जख्मी व्यक्ति की सहायता कैसे करें।
इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से हम घायल व्यक्ति की उचित सहायता कर सकते हैं। आज के युवा ऊर्जावान और गुड सेमेरिटन हैं और प्रशिक्षण के उपरांत वे दुर्घटना स्थल पर सकारात्मक तरीके से रेस्पॉन्ड करेंगे।
कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस के मास्टर ट्रेनर श्री अमलेंदु झा ने छात्राओं को अस्पताल पूर्व प्रशिक्षण के तहत दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति का रक्तस्राव रोकना, हाथ या पैर की हड्डी टूट जाने पर स्प्लिंट लगाना, स्लिंग और स्वाथ बांधना, सर फटने पर रीफ नॉट बांधना, सीपीआर देना आदि कई प्रक्रियाओं की जानकारी बहुत ही सरल भाषा में दी।
उनके साथ उनके सहयोगी मास्टर ट्रेनर तेजस्विनी राय, अभय कुमार, गौतम कुमार, अंकिता सिन्हा आदि ने इस प्रशिक्षण में सहयोग किया प्रशिक्षण के उपरांत छात्राओं ने क्विज में भाग लिया जिसमें तीन छात्राओं ने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान, मुस्कान परवीन ने द्वितीय स्थान और इशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सपना बरुआ और डॉ प्रिया के द्वारा किया गया।



0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज में सड़क सुरक्षा सह अस्पताल पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।"
एक टिप्पणी भेजें