-->

Translate

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंगः छात्रों की प्रगति और प्लेसमेंट पर खुलकर हुई चर्चा।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंगः छात्रों की प्रगति और प्लेसमेंट पर खुलकर हुई चर्चा।

जोश भारत न्यूज|बिहार
शेखपुरा। गवर्नमेंट इजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में दिनांक 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक अभिभावक-शिक्षक बैठक (पेरेंट्स फैकल्टी मीटिंग) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी द्वारा सभी अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच बेहतर समन्वय ही छात्रों की सफलता की सबसे मजबूत नींव है। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी, नोडल ऑफिसर सुश्री विनीता सिन्हा, प्रो. इनचार्ज श्री अभिषेक कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान अभिभावकों के समक्ष विद्यार्थियों के मार्कस, अटेंडेंस, इंटरनल परफोर्मेस अचीवमेंट तथा महाविद्यालय के समग्र प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने प्रत्येक छात्र के व्यवहार, अनुशासन, सीखने की प्रगति एवं सुधार की संभावनाओं पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा की।

अभिभावकों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के लिए कक्षाओं (क्लासरूम), प्रयोगशालाओं (लेबोरेटरीज), पुस्तकालय (लाइब्रेरी) एवं अन्य सुविधाओं का भ्रमण भी कराया गया। इससे अभिभावकों को संस्थान की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला।

बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि अभिभावकों एवं छात्रों की सभी शंकाओं और समस्याओं को खुले रूप से सुना गया। विशेष रूप से निम्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्लेसमेंट प्रक्रिया एवं अवसर अंक निर्धारण प्रणाली एवं पासिंग क्राइटेरिया इंटर्नशिप एवं औद्योगिक अनुभव नियमित उपस्थिति का महत्व कैरियर मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा के विकल्प अनुशासन, व्यवहार एवं कैंपस संस्कृति शिक्षकों एवं एकेडमिक टीम ने इन सभी विषयों पर स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी प्रदान की तथा प्लेसमेंट, मार्कस सिस्टम एवं अन्य शैक्षणिक पहलुओं से संबंधित गलतफहमियों को दूर किया।

यह बैठक मेंटोर-मेटी प्रणाली को सुदृढ़ करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। इससे शिक्षकों को अभिभावकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, वहीं अभिभावकों को भी अपने बच्चों की वास्तविक प्रगति एवं महाविद्यालयीन जीवन की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई।


इस अवसर पर अभिभावक शिक्षक सहयोग के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया और भविष्य में इस प्रकार की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही गई। कार्यक्रम का समापन इस सकारात्मक संकल्प के साथ किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों के मेंटर्स के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं करियर विकास में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में आयोजित यह पैरेंट्स फैकल्टी मीटिंग पारदर्शिता, सहयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सिद्ध हुई।

0 Response to "गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंगः छात्रों की प्रगति और प्लेसमेंट पर खुलकर हुई चर्चा।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article