सुप्रसिद्ध IPS अधिकारी श्री विकास वैभव सर ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
आज हमारे क्षेत्र के लिए एक अत्यंत गर्व का दिन रहा। सुप्रसिद्ध IPS अधिकारी श्री विकास वैभव सर ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
सर का सरल व्यक्तित्व और छात्रों के प्रति उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव था। सफलता का आनंद तब और भी बढ़ जाता है जब उसे सराहने के लिए विकास वैभव सर जैसी महान शख्सियत मौजूद हों।
इस सफलता की राह को आसान बनाने में ZZ STUDY CLASSES, EXPECT STUDY POINT और LALIT STUDY POINT जैसे संस्थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुँचाया। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और IPS विकास विभव सर के प्रोत्साहन ने छात्रों के भविष्य के प्रति एक नई दृष्टि दी है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन और विकास वैभव सर का आगमन नरपतगंज के पंजरकट्टा निवासी अभिनंदन यादव के विशेष अनुरोध और प्रयासों के कारण संभव हो सका, जिन्होंने शिक्षा और युवाओं के प्रोत्साहन हेतु इस सराहनीय पहल की नींव रखी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
श्री श्रवण कुमार दास जी(जिला परिषद) ,
कुणाल यादव ( उपमुखिया )
गौरी यादव (......),
विजय प्रकाश ( युवा व्यवसायी)
सुरज चौधरी ( छात्रसंघ अध्यक्ष)
मनीष कुमार ( लाइफ सेवियर फाउंडेशन) रविन यादव
एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
0 Response to "सुप्रसिद्ध IPS अधिकारी श्री विकास वैभव सर ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।"
एक टिप्पणी भेजें