GEC शेखपुरा के छात्रों की बड़ी सफलता : JBM Group में 9 छात्रों का चयन।
चयनित छात्रों में सर्वप्रथम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) विभाग से शुभम कुमार, मनीष कुमार, हरिओम, प्रिंस कुमार एवं धनंजय कुमार शामिल हैं। इन छात्रों ने Electrical Machines, Power Systems, Control Systems, Switchgear & Protection तथा Basic Electrical Engineering जैसे विषयों में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया, जो साइट इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स में अत्यंत उपयोगी हैं।
इसके पश्चात इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग से आदित्य सागर एवं प्रिंस कुमार का चयन हुआ है। इन छात्रों ने Analog & Digital Electronics, Communication Systems, Microprocessors, Embedded Systems तथा Industrial Electronics जैसे विषयों में उत्कृष्ट ज्ञान और व्यावहारिक समझ का परिचय दिया, जो आधुनिक इंडस्ट्रियल और ऑटोमेशन आधारित कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में 2021-2025 बैच का मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) विभाग से गोपाल कुमार एवं सूरज कुमार का चयन हुआ है। इन छात्रों ने Thermodynamics, Strength of Materials, Fluid Mechanics, Manufacturing Processes तथा Engineering Mechanics जैसे विषयों में अपनी गहरी समझ का प्रदर्शन किया जो साइट पर मशीनरी संचालन, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और मैकेनिकल सिस्टम्स के प्रबंधन में अत्यंत सहायक होते हैं।
JBM Group एक प्रतिक्षित औद्योगिक समूह है, जो ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जाना जाता है। कंपनी का उद्देश्य नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के माध्यम से उद्योग में नए मानक स्थापित करना है। इस प्रकार की कंपनियों में चयन छात्रों केलिए एक मजबूत करियर की शुरुआत का अवसर प्रदान करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. संदीप तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बड़ी सफलता छोटे-छोटे निरंतर प्रयासों का परिणाम होती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। असफलताओं से सीखते हुए आगे बढ़ना ही असली जीत है। हमारे छात्र इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, और यही उन्हें आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, प्रो. सौरभ कुमार ने अपने संदेश में कहा कि सफलता केवल अवसर मिलने से नहीं मिलती, बल्कि उसके लिए खुद को तैयार करना पड़ता है। जो छात्र लगातार सीखते हैं, खुद को बेहतर बनाते हैं और चुनौतियों को स्वीकार करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि छात्रों को सही दिशा मार्गदर्शन और अवसर मिले, ताकि वे अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
Associate TPO प्रो. पूजा एवं डॉ. राहुल कुमार हिंदुस्तानी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि ये दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह सफलता अन्य छात्रों केलिए भी एक प्रेरणा है कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
0 Response to "GEC शेखपुरा के छात्रों की बड़ी सफलता : JBM Group में 9 छात्रों का चयन।"
एक टिप्पणी भेजें