-->

Translate

श्री अरविंद महिला कॉलेज, उर्दू विभाग की छात्राओं द्वारा साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण।

श्री अरविंद महिला कॉलेज, उर्दू विभाग की छात्राओं द्वारा साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। विश्वविद्यालय की अंगीभूत ईकाई श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना के उर्दू विभाग के द्वारा राजधानी में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को अवस्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दूल कलाम साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। 
 
इससे पूर्व कॉलेज शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर छात्राओं को कॉलेज से रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. अंजली प्रसाद ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए शैक्षणिक भ्रमण को छात्र जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बताया।
 
इस अवसर पर उपस्थित डॉ. मोहन मुरारी प्रसाद, डॉ. सपना बरुआ और डॉ. नोरा निवेदिता शॉ भी उपस्थित थी इन लोगों ने कहा कि छात्राओं के जीवन में ज्ञान अर्जित करने के लिए क्लास रुम के साथ-साथ शैक्षिक भ्रमण बहुत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. उल्फम हुसैन ने कहा कि भाषा और विज्ञान दो अलग-अलग शब्द है लेकिन दोनो एक दूसरे के पूरक है और जीवन को सरल, सुगम बनाने और समझने में दोनो कि भूमिका काफी महत्वपूर्ण हैं।
 
साइंस सिटी में भ्रमण के पश्चात विभाग कि छात्राओं ने काफी प्रसन्नता जाहिर कि और कहा कि इससे हम लोगों को विज्ञान को नजदीक से जानने, समझने और बहुत कुछ सीखने को मिला हमारे जीवन के हर क्षेत्र में साइंस की अहम भूमिका होती है इस अवसर पर विभाग के शिक्षिका डॉ. नाहिद भी उपस्थित थी।

0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज, उर्दू विभाग की छात्राओं द्वारा साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article