-->

Translate

टॉपर शिक्षा में GEC शेखपुरा के छात्रों की बड़ी सफलता, Robotics Trainer पद पर चयन।

टॉपर शिक्षा में GEC शेखपुरा के छात्रों की बड़ी सफलता, Robotics Trainer पद पर चयन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
शेखपुरा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा के प्रांगण में दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे टॉपर शिक्षा' (Topper Shiksha) कंपनी द्वारा एक सफल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने पूरे  उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

इस चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रिया कुमारी (ECE), शुभम कुमार (EE), शिवानी कुमारी (ECE), अनुप्रिया कुमारी (EE) तथा प्रिया कुमारी (ECE, 2021-25 बैच) का चयन Robotics Trainer (रोबोटिक्स ट्रेनर) पद के लिए किया गया।

यह उपलब्धि न केवल चयनित छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा और प्रशिक्षण का भी प्रमाण है। इस सफलता से पूरे कॉलेज में खुशी और गर्व का माहौल है।

पूरी चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में छात्रों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और गणितीय दक्षता को परखने के लिए Aptitude Test आयोजित किया गया। इसके पश्चात दूसरे चरण में छात्रों के व्यक्तित्व, संचार कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण का मूल्यांकन करने हेतु HR interview लिया गया, जिसमें चयनित छात्रों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है। यह सफलता संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को भी दर्शाती है। मैं सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) प्रो. सौरभ कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, यह परिणाम बताता है कि हमारे छात्र हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। साथ हीं सभी चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए।

Associate TPO डॉ. राहुल कुमार हिंदुस्तानी एवं प्रो. पूजा ने भी चयनित छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि, यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

0 Response to "टॉपर शिक्षा में GEC शेखपुरा के छात्रों की बड़ी सफलता, Robotics Trainer पद पर चयन।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article