-->

Translate

“Riwaayat Live” ने पटना में बिखेरा कला और संस्कृति का जादू, युवा प्रतिभाओं को मिला नया मंच

“Riwaayat Live” ने पटना में बिखेरा कला और संस्कृति का जादू, युवा प्रतिभाओं को मिला नया मंच


पटना, 22 मार्च: बिहार दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित 7Stories Luxury Rooftop Restaurant में आयोजित “Riwaayat Live” कार्यक्रम ने कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस खास आयोजन में शहर के कई उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में शायरी, गायन, म्यूजिक परफॉर्मेंस, स्टैंड-अप कॉमेडी और ओपन माइक जैसे विभिन्न कला रूपों का शानदार प्रदर्शन किया गया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की जोरदार तालियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री सतीश रमन जी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती माला सिन्हा जी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन “The Kalaakaar Stage” द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। आयोजक गौरव सिन्हा ने बताया कि “Riwaayat Live” सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक पहल है, जो बिहार के कलाकारों को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, कलाकार और कला प्रेमी शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। इस सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

0 Response to "“Riwaayat Live” ने पटना में बिखेरा कला और संस्कृति का जादू, युवा प्रतिभाओं को मिला नया मंच"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article