-->

Translate

युवा संसद में बिहार की यूथ आइकॉन गुरप्रीत कौर का धमाकेदार उद्बोधन, बजट 2026 पर सदन गूंजा।

युवा संसद में बिहार की यूथ आइकॉन गुरप्रीत कौर का धमाकेदार उद्बोधन, बजट 2026 पर सदन गूंजा।

जोश भारत न्यूज|बिहार
सहरसा। युवा आइकॉन गुरप्रीत कौर ने युवा संसद में अपने दूसरे दमदार उद्बोधन से पूरे सदन को अपनी ऊर्जावान विचारधारा से मंत्रमुग्ध कर दिया।
बजट 2026 को लेकर उनके विचारों ने सदन में जोरदार प्रतिध्वनि पैदा की और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत कौर पहले भी बिहार विधानसभा में अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का नाम रौशन कर चुकी हैं।
इस बार युवा संसद में उन्होंने बजट 2026 को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में “मजबूत और दूरगामी कदम” बताते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अपने भाषण में गुरप्रीत ने कहा कि बजट 2026 देश के 140 करोड़ नागरिकों के सपनों को नई उड़ान देने वाला “सोने की चिड़िया” जैसा दस्तावेज है, जिसे युवाशक्ति “बाज की ताकत” देकर वास्तविकता में बदल सकती है।
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आज की डिजिटल आधारभूत संरचना ने विकास के अवसर को देश के अंतिम पंक्ति में खड़े युवा तक पहुंचा दिया है, जो नए भारत की सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहचान है।
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास संतुलित होना चाहिए हमें ऐसा विकसित भारत नहीं चाहिए जहां तिजोरियां भरी हों, लेकिन पैमाने खाली हों। इस विचार के जवाब में सदन में जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, जो उनके विचारों की गहराई और प्रासंगिकता को दर्शाती है। गुरप्रीत ने ज्ञान मॉडल (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) को विकसित भारत की आधारशिला बताया और कहा कि नई पीढ़ी के लिए सीखने से कमाने का मंत्र ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उनके प्रेरक और ऊर्जावान संदेश ने सदन में उत्साह और आत्मविश्वास का वातावरण बना दिया।
इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व उद्योग एवं वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री नीतेश मिश्रा, माननीय खेल मंत्री श्रेयसी सिंह आदि सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने गुरप्रीत कौर के दूरदर्शी विचारों, प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वास की खास तौर पर सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों और प्रतिभागियों ने गुरप्रीत कौर के भाषण को प्रेरणादायक और भविष्य‑केंद्रित बताया और उम्मीद जताई कि बिहार की युवा पीढ़ी इसी दिशा में आगे बढ़कर विकसित भारत की रचना करेगी। गुरप्रीत कौर के इस संबोधन ने यह साफ कर दिया है कि युवा नहीं बल्कि युवा संसद भी आज नीति‑निर्माण की दिशा में अपनी आवाज़ मजबूती से बुलंद कर सकती है।

0 Response to "युवा संसद में बिहार की यूथ आइकॉन गुरप्रीत कौर का धमाकेदार उद्बोधन, बजट 2026 पर सदन गूंजा।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article