-->

Translate

शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ब्रिज बिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ब्रिज बिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
शेखपुरा। दिनांक 18/03/2026 को सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्रिज बिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता एवं संरचनात्मक डिज़ाइन क्षमता का विकास करना था।
 
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी एवं डीन डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ की ओर से सौरभ कुमार, स्वीटी सिंह देव एवं पूजा उपस्थित रहे। सिविल इंजीनियरिंग विभाग से अरविन्द कुमार, अविनाश कुमार, प्रेमलता विद्यार्थी, अमित कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य सहायक प्राध्यापक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने डिज़ाइन कौशल, रचनात्मक सोच एवं संरचनात्मक ज्ञान को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
 
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ तथा प्रतिभागियों को उनके नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

0 Response to "शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ब्रिज बिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article