-->

Translate

श्री अरविंद महिला कॉलेज में फायर स्टेशन के साथ NSS अग्नि सुरक्षा ट्रेनिंग सम्पन्न।

श्री अरविंद महिला कॉलेज में फायर स्टेशन के साथ NSS अग्नि सुरक्षा ट्रेनिंग सम्पन्न।

जोश भारत न्यूज|बिहार

 
पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में दिनांक 24 फरवरी 2026 को बिहार अग्निशमन सेवा, फायर स्टेशन के सहयोग से एवं एनएसएस यूनिट 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी जैसी आपदाओं से बचाव हेतु जागरूकता और प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राएं न केवल स्वयं सुरक्षित रह सकती हैं, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सपना बरुआ ने अपने संबोधन में आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला और छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य एवं सूझ-बूझ से कार्य करने की प्रेरणा दी।

सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित सुधा कुमारी (फायर स्टेशन प्रतिनिधि) ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों का विस्तृत प्रदर्शन किया। छात्राओं को अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के प्रयोग की विधि भी प्रायोगिक रूप से समझाई गई।

कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट 1 एवं 2 की स्वयंसेविकाओं  ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा तथा छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के अंत में श्री राजीव शंकर सिंहा  ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रो विमी सिंह, डॉ. प्रिया कुमारी सहित अन्य शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज में फायर स्टेशन के साथ NSS अग्नि सुरक्षा ट्रेनिंग सम्पन्न।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article