-->

Translate

खुसरूपुर में पोस्ट ऑफिस आउटलेट का उद्घाटन: सुकन्या योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, युवाओं को रोजगार का मौका।

खुसरूपुर में पोस्ट ऑफिस आउटलेट का उद्घाटन: सुकन्या योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, युवाओं को रोजगार का मौका।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। नगर के बड़ी दुर्गा स्थान चट्टी पर मंगलवार को 20 जनवरी 2026 रंजीत कुमार, प्रीति कुमारी सीता राम साहू के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस ग्राहक सेवा केंद्र एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत डाक अधीक्षक पटना साहिब अनिल कुमार ने रिबन काटकर किया। 
 
इस अवसर पर अनिल कुमार ने बताया कि यह एक चलता फिरता डाक घर है, जिसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक डाक सेवाओं को पहुंचाना है। जिन लोगों को पोस्ट ऑफिस जाने में असमर्थता हो, वे इस आउटलेट पर आकर अपना हर काम आसानी से निपटा सकते हैं।
अनिल कुमार ने बेरोजगार युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे इससे जुड़कर आरडी एजेंट बन सकते हैं, जिससे उन्हें कई लाभ प्राप्त होंगे। यहां सीएसपी पे वाले जमा-निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जमा निकाशी निकली जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है, जो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वरदान साबित होगी। इसके अलावा, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
 
समारोह में खुसरूपुर नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पोस्ट ऑफिस से जुड़ी विभिन्न लाभकारी सेवाओं की जानकारी साझा की और स्थानीय लोगों को इसका अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत रंजीत कुमार ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन उदय शंकर भारती ने कुशलतापूर्वक किया।
मौके पर सहायक डाक अधीक्षक पटना साहिब उमा शंकर प्रसाद, उप डाकघर प्रभारी अरुण कुमार, आजीविका से सीआरपी किरण देवी, बेबी सिंह, सीता देवी, पूनम कुमारी, पु. मंडल अध्यक्ष संजय साव, चांदनी देवी, खुशबू देवी, आरती देवी, विनीता कुमारी और संजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस उद्घाटन से खुसरूपुर के दूरस्थ क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।

0 Response to "खुसरूपुर में पोस्ट ऑफिस आउटलेट का उद्घाटन: सुकन्या योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, युवाओं को रोजगार का मौका।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article