-->

Translate

दयानन्द प्रसाद सिंह  राजद नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

दयानन्द प्रसाद सिंह राजद नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

जोश भारत न्यूज|बिहार
फतुहा। नगर राजद फतुहा के निर्वाचन पदाधिकारी वकील यादव एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रणजीत यादव ने इसकी घोषणा स्थानीय वाणी पुस्तकालय के सभागार कक्ष में आयोजित राजद कार्यकर्ताओ की बैठक में की। इस अवसर पर बड़ी संख्या वार्ड अध्यक्ष एवं डेलिगेट उपस्थित थे। मौके पर रामप्रसाद यादव, दीना यादव पप्पु यादव मुरारी प्रसाद शंकर यादव मनोज यदुवंशी अवधेश कुमार नागेन्द्र प्र विभूति भूषण, अरविन्द कुमार प्रखण्ड अध्यक्ष भोला सिंह, मनोज कुमार जिला महा सचिव, श्याम नन्दन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है पुनः नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित जाने को लेकर उन्होंने पार्टी को धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल को हर घर तक पहुंचा तथा गरीब मजलूम बेरोजगारों के लिए और ज्यादा कैसे काम किया जाए जिससे कि बिहार के लोगों को न्याय मिले रोजगार मिले इसपर पार्टी को आगे ले जाना तथा तेजस्वी यादव को जनता का मुख्यमंत्री बनाया मुख्य लक्ष्य है जिसपर हम सभी पार्टी कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं बिहार में जिस प्रकार भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर है कोई गरीब की सुनने वाला नहीं है ऐसी सरकार को जल्द बिहार की जनता बदलेगी और बिहार की सरकार तेजस्वी को बनाएंगी नौकरी में बिहार के लोगों के लिए डोमिसाइल लागू किया जाएगा जिससे कि अधिक से अधिक बिहार के होनहार छात्र छात्राओं को नौकरी मिल सके।

0 Response to "दयानन्द प्रसाद सिंह राजद नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए।"

advertising articles 2

Advertise under the article