-->

Translate

करण तिवारी ने बिहार विधानसभा में वैशाली जिले का किया प्रतिनिधित्व।

करण तिवारी ने बिहार विधानसभा में वैशाली जिले का किया प्रतिनिधित्व।

जोश भारत न्यूज|बिहार

वैशाली। जिले के वैशाली प्रखंड के अबुलहसनपुर गांव के निवासी सुमन तिवारी के 20 वर्षीय पुत्र करण तिवारी ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के तहत करण तिवारी ने संविधान के 75 वर्ष के प्रगति यात्रा का वर्णन किया और युवाओं के दृष्टीकोण से देश के विकास योजनाओं पर चर्चा की इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार तथा विधानसभा सचिव थें।

इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। इससे पहले भी करण तिवारी ने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर वैशाली जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसमें ये राष्ट्रीय युवा उत्सव 2024 नाशिक मे वैशाली का प्रतिनिधित्व किया तथा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम 2024 में ये प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार को रख चुके हैं ।



इनकी यह सफलता पर पूरे वैशाली जिले के लिए गर्व की बात है। करण  तिवारी के इस सफ़लता में इनके माता पूनम देवी और पिता सुमन तिवारी की अहम भूमिका रही है। इस सफलता के लिए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुश्री श्वेता सिंह ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनकी यह सफ़लता न केवल वैशाली जिले के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह पूरे जिले एवं राज्य के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

0 Response to "करण तिवारी ने बिहार विधानसभा में वैशाली जिले का किया प्रतिनिधित्व।"

advertising articles 2

Advertise under the article