-->

Translate

"प्रशिक्षण संस्थान खेल महोत्सव 2025" के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

"प्रशिक्षण संस्थान खेल महोत्सव 2025" के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
भागलपुर 10 मार्च 2025|जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भागलपुर के प्रांगण में शिक्षक "प्रशिक्षण संस्थान खेल महोत्सव 2025" कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट के प्राचार्य श्रुति के नेतृत्व में खेल समन्वयक रामवरण कुमार व रश्मि कुमारी योगासन सेक्रेटरी एसपी कुमार निर्णायकमंडल में अभय कु. मिश्रा, जयंत कुमार, दिलकुश कुमार, राजा इंद्र कुमार ने फीता काटकर वॉलीबॉल खेल का आरंभ किया। खेल समन्वयक रामवरण कुमार व रश्मि कुमारी ने बताया कि आज खेल का तीसरा दिन तीन महाविद्याल के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया।

वॉलीबॉल में बालक टीम के विजेता डायट भागलपुर की टीम व बालिका टीम में पीटीईसी फुलवरिया रही। शतरंज में प्रथम स्थान विवेक शर्मा और द्वितीय स्थान मुकेश कुमार व बालिका टीम प्रथम स्थान अंशु कुमारी द्वितीय स्थान पूजा कुमारी रही।

कैरमबोर्ड में बालक टीम में प्रथम स्थान सोमशेखर कुमार और दूसरा स्थान गुपेश कु. दास रहे व्याख्याता संजय कु. वर्मा व बीरेंद्र दास ने कहा कि यह खेल महोत्सव का उद्देश्य की आज के प्रशिक्षु शिक्षक जो आज पठन-पाठन के साथ खेल महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं वो जब भावी शिक्षक बनकर विद्यालय जायेगे वो बच्चों को ये विभिन्न प्रकार के खेल से रूबरू कराके बच्चों में सर्वांगीण विकास करवाएंगे।

कार्यक्रम मैनेजमेंट टीम में हरिओम राजीव नंदलाल लालमुनि,विशाल,साहिल, रूपेश, आदित्य सफी, सुमन पूजा,अंचल,सुमन इत्यादि सभी ने हम भूमिका निभाया।

0 Response to ""प्रशिक्षण संस्थान खेल महोत्सव 2025" के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।"

advertising articles 2

Advertise under the article