
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के मुंगेर प्रमंडल के शैलेंद्र चौधरी को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक ई आशुतोष झा के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश वनअधक्ष ललित नारायण झा के द्वारा प्रदेश की टीम का ऐलान किया गया जिसमें मुंगेर प्रमंडल के शैलेंद्र चौधरी को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि की प्रदेश ही नहीं पूरे देश में ब्राह्मण वर्ण देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते है। मगर उनकी उपेक्षा जिस तरह राजनेताओं के कुंठित मानसिकता के कारण होता हैं अब ब्राह्मण समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा। जिस तरह सनातन समाज को तोड़ने की कोशिश हु रही है उसको बंद करवाएगा। ब्राह्मण समाज सभी को साथ ले कर चलने में विश्वास रखता है।आज कुंभ में सनातन धर्म की सही परिकल्पना प्रदर्शित हो रही हैं। सनातन समाज एक हो रहा है और ब्राह्मण वर्ण इसमें सबके साथ अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।ब्राह्मण को एकत्रीकरण करने का प्रथम प्रयास शक्तिपीठ मां चंडी और माता जानकी की धरती मुंगेर में ब्राह्मण कुंभ का आयोजन मई में किया जाएगा। इसमें ये भी तय किया जाएगा समाज को कैसे एकत्रित किया जाए और 2025 विधानसभा में ब्राह्मण को कहा कहा नेतृत्व करना है। ब्राह्मण सनातन समाज को प्रताड़ित नहीं होने देगा क्योंकि ब्राह्मण शास्त्र के साथ साथ शस्त्र शिक्षा प्रदान करेगा। भारत पूर्ण हिंदुराष्ट्र बने इसका भी आवाहन होगा
0 Response to "राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के मुंगेर प्रमंडल के शैलेंद्र चौधरी को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें