-->

Translate

प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव में कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति ने  बटोरी खूब तालिया।

प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव में कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति ने बटोरी खूब तालिया।

जोश भारत न्यूज|बिहार
संवाददाता/खुसरूपुर। अरोड़ा इंटरनेशन हाई स्कूल की ओर से प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का आयोजन  मीरनगर, पचरुखिया, बैकठपुर, खुसरूपुर में किया गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, पटना कॉलेज के प्रिंसिपल संजय सिन्हा, प्रखर समाज समाज सेवी उद्योगपति अंनत अरोड़ा, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव गांधीवादी प्रेम जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
अपने संबोधन में प्रो. संजय सिन्हा ने कहा कि शिक्षा हीं हमें मनुष्य बनाता है । माता पिता को बच्चों के साथ समय देना जरूरी है तथा बच्चों के रुचि का भी ख्याल रखें। बच्चों के ऊपर अपनी भावना को अधिक नहीं थोपे। वहीं अंनत अरोड़ा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदल रहा है आज पूरे प्रदेश में शिक्षा का वातावरण बन रहा है। गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि एक स्कूल खोलना हजारों जेल बंद करने के बराबर है। संस्कार के बिना शिक्षा अधूरा है ।
बच्चे भारत के भविष्य है। नई शिक्षा नीति में बच्चों को नदी, पहाड़, खेत और खलिहान का दर्शन कराया जायेगा। भारत को कागज का बच्चा नहीं चाहिए। विधायक अनिरुद्ध कुमार ने विद्यालय को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कृष्ण सुदामा मिलन लघु नाटिका को लोगो ने खूब सराहा। यम राज की दरबार, नृत्य देख कर लोग झूम उठे। बच्चें भी अपनी नृत्य, कवाली, और अभिनय को प्रस्तुत कर खूब तालियां और प्रेम बटोरें।
कार्यक्रम का संचालन राघव अरोड़ा और उज्ज्वल अरोड़ा ने किया। स्वागत फातिमा ने किया। संवादकर्ता अरुण कुमार रहें। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार पाठक, सुधीर कुमार सिंह, गौरव गुप्ता, कौशल कुमार, कन्हैया पांडेय, ऋतिक राज वर्मा, नरेंद्र पांडेय, सुरजीत पांडेय, सुनील कुमार, विकाश कुमार, फिरोज गांधी, मणिकांत, समेत हजारों लोगों ने भाग लिया।

0 Response to "प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव में कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति ने बटोरी खूब तालिया।"

advertising articles 2

Advertise under the article