
मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई का हुआ पुनर्गठन, आयुष सिंह बने अध्यक्ष और प्रिंस कुमार मंत्री।
भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर द्वारा मारवाड़ी महाविद्यालय के कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया, उससे पहले मासिक क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष शिव सागर ने इकाई भंग कर नई इकाई बनाई जिसमें आयुष सिंह को कॉलेज अध्यक्ष और प्रिंस कुमार को कालेज मंत्री का दायित्व दिया गया। नए दायित्व में उपाध्यक्ष श्याम, आशीष, कृष्ण, शिवम, मानस, खुशबू, पीयूष सह मंत्री के रूप में दीपशिखा, शिवम राज, सन्नी, कारण, शिवम, बादल, साकेत, पीयूष तथा कार्यकारणी में सरवन, रितेश, धीरज, मोहित, मोनू, प्रिंस, अमन, रवि, रुपेश, जिम्मी, सुमित, संतोष, दीपक, प्रीति, अमन, कोमल, नगिता, सोनी, अक्षत, वशिष्ठ, नीलांबर, सोनी, अभिषेक, राजा अन्य लोगो को विभिन्न दायित्व दिया गया। आयुष सिंह ने कहा की छात्रों की समस्या को दूर करना हमारा पहला कर्तव्य रहेगा। मंत्री प्रिंस कुमार ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण बेहतर करना यही हमारा लक्ष्य है। मौके पर भागलपुर विस्तारक राजीव जी प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आंनद , जिला संयोजक रोहित राज , प्रदेश कार्यकर्णी सदस्य कुणाल पांडे , नगर सह मंत्री प्रांजल, श्रृष्टि भारती व हर्ष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शिव सागर, शक्ति, प्रत्युष राज, आदि उपस्थित रहें।
0 Response to "मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई का हुआ पुनर्गठन, आयुष सिंह बने अध्यक्ष और प्रिंस कुमार मंत्री।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.