-->

Translate

छठ पर्व-24 के अवसर पर रेल यात्रियों को जागरूक करने/नशाखुरानी के रोकथाम हेतु गठित टीम रवाना।

छठ पर्व-24 के अवसर पर रेल यात्रियों को जागरूक करने/नशाखुरानी के रोकथाम हेतु गठित टीम रवाना।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। रेल पुलिस पटना द्वारा छठ पर्व-2024 के अवसर पर अन्य राज्यों से बिहार आने वाले रेल यात्रियों को नशाखुरानी/साईबर अपराध चोरी एवं अन्य अपराधों के विरूद्ध जागरूक करने हेतु पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी के नेतृत्व में 02 टीम का गठन कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त टीम के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर विडियोग्राफी कराते हुए मेगाफोन से रेल यात्रियों को साईबर अपराध / नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों एवं अन्य अपराधियों से सतर्क रहने हेतु प्रचारित करेंगे। साथ ही इससे बचने हेतु बताए गए उपायों से संबंधित हैण्ड पर्ची यात्रियों के बीच वितरित करेंगे। उक्त टीम को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना, रेल पुलिस उपाधीक्षक (मु०), पटना, प्रभारी परिचारी प्रवर रेल पटना एवं रेल थानाध्यक्ष पटना जं० के उपस्थिति में दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को पटना जं. से पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के लिए खाना किया गया।

0 Response to "छठ पर्व-24 के अवसर पर रेल यात्रियों को जागरूक करने/नशाखुरानी के रोकथाम हेतु गठित टीम रवाना।"

advertising articles 2

Advertise under the article