-->

Translate

प्रचण्ड गर्मी से लोगों का हाल अस्त–व्यस्त, बांका का तापमान 47 डिग्री पहुंची, 8 जून तक बंद रहेगा शिक्षण संस्थान।

प्रचण्ड गर्मी से लोगों का हाल अस्त–व्यस्त, बांका का तापमान 47 डिग्री पहुंची, 8 जून तक बंद रहेगा शिक्षण संस्थान।

जोश भारत न्यूज|बिहार

बांका, बिहार। जिलेभर में बुधवार को तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। जिले में तापमान का यह नया रिकॉर्ड है। जानकारों के अनुसार इसके पूर्व जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक गया है। मई के अंतिम समय में इतनी भीषण गर्मी चिंता की बात हो गई है।

इसके पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था। अचानक पांच डिग्री तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान के मुताबिक कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बढ़ा रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आयेगी। पूरे सप्ताह इसी तरह से भीषण गर्मी और लू चलने की बात बताई जा रही है।

भीषण व उमस भरी गर्मी और लू के कारण लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रह रहा है। भीषण गर्मी में पशु-पक्षी व जंगली जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। जिले में मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ गई थी। अप्रैल में भी पूरे महीने एक भी बारिश नहीं हुई। यही स्थिति मई महीने में रही। इस कारण जिले के एक-एक कर सभी जलस्रोत सूखते चले गए।

इस गर्मी को देखते हुए 8 जून तक जिले भर के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान को बंद रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है। बताया गया की है कि 8 जून तक गर्मी बालू की संभावना बनी हुई है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी एवं सभी आंगनबाड़ी को बंद रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है।

0 Response to "प्रचण्ड गर्मी से लोगों का हाल अस्त–व्यस्त, बांका का तापमान 47 डिग्री पहुंची, 8 जून तक बंद रहेगा शिक्षण संस्थान।"

advertising articles 2

Advertise under the article