-->

Translate

ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को ले हुई शांति समिति की बैठक।

ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को ले हुई शांति समिति की बैठक।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए दिनांक 6 मार्च 2024 शनिवार को शांति समिति की बैठक खुसरूपुर प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एस.डी.पी.ओ. पंकज कुमार, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, महिला इंस्पेक्टर माया कुमारी यादव, बी.डी.ओ. रवि कुमार, सी.ओ. उतम राहुल, सहायक लोकस्वक्षता  प्रबंधन पदाधिकारी सपना कुमारी मौजूद रहें। शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद, रामनवमी, एवं चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने केलिए इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बी.डी.ओ. रवि कुमार ने कहा छठ पर्व में घाटों पर सुरक्षा का रखा जाएगा खास ध्यान,  सड़कें और घाटों को किया जाएगा साफ, सड़को पे पानी ठहराव जैसी लक्षणों का साफसफाई का व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा। सी.ओ. उतम राहुल ने कहा छठ पर्व में घाटों पर नावों का आवागमन से लोगो को खतरों का सामना किया जा सकता है इसलिए नावों का आवागमन को किया जायेगा बंद। एस.डी.पी.ओ. पंकज कुमार ने कहा असमाजिक तत्वों पर रहेगा खास ध्यान, घाटों, ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में तैनात होंगे पुलिस बल। वहीं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा ईद, रामनवमी, चैती छठ पर्व में पुलिस बल को हर चौक चौराहों पर तैनात कर सुरक्षा का रखा जाएगा खास ध्यान और आवागमन में कमसे कम हो दिकतों का सामना। मौके पर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें और अपने अपने सुझावों को रखा गया।

0 Response to "ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को ले हुई शांति समिति की बैठक।"

advertising articles 2

Advertise under the article