-->

Translate

नेहरू युवा केंद्र, द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता किया गया अयोजन।

नेहरू युवा केंद्र, द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता किया गया अयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
घोसवरी।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रायल भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र, पटना जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह के निर्देशानुसार ब्लॉक घोसवरी के मध्य विद्यालय के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, रिले दौड़, नारी शक्ति करण में 400 मीटर के लड़कियों के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें तीन युवतियां ने विजय प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवाओं केलिए लंबी दौड़ की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने भाग लिया। जिसमें तीन युवा अव्वल रहें। भाग लिए युवा एवं युवतियों को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका निर्मला मैडम द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतीश कुमार उर्फ श्याम कुमार के नेतृत्व में किया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक टुनटुन कुमार, विधालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं सैंकड़ों छात्र, छात्राओं के साथ कर्मचारी मौजूद रहें। 

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र, द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता किया गया अयोजन।"

advertising articles 2

Advertise under the article