-->

Translate

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का किया गया अयोजन।

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का किया गया अयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
बक्सर। नेहरू युवा केन्द्र, बक्सर के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2024 सोमवार को सिमरी प्रखंड केशोपुर के उच्च विद्यालय के प्रांगण में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व सलाहकार समिति के सदस्य सोनू द्विवेदी ने किया, वहीं बताया कि पहले के अपेक्षा आज महिलाओं के विकास के लिए सरकार के द्वारा सैंकड़ों योजनाएँ लाई गई है, केवल नारियों को जागरूक रहने और अपने कर्तव्य को पालन करने की जरूरत है। नारियों और लड़कियों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गयी, वहीं 300 मी० की लम्बी दौड़ में दो दर्जन से अधिक लड़कियां भाग लीं, जिसमें पूरे जी जान से सभी प्रतिभागियों ने विजेता होने केलिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जिसमें प्रथम स्थान प्रियांशु कुमारी, द्वितीय स्थान ब्यूटी कुमारी, तृतीय स्थान अन्नया कुमारी ने विजेता प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सील्ड और टीशर्ट दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित अजीत राय, चंदन कुमार, मोनू कुमार, पवन तिवारी, मोहित राय, अवधेश कुमार, सोनम प्रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, बबली कुमारी, ज्योति कुमारी, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, सहित अन्य लोग सामिल रहें।

0 Response to "नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का किया गया अयोजन।"

advertising articles 2

Advertise under the article